जमीन विवाद को लेकर हिस्ट्रीशीटर व जिला बदर बेटे ने बाप की गोली मारकर की हत्या

जमीन विवाद को लेकर हिस्ट्रीशीटर व जिला बदर बेटे ने बाप की गोली मारकर की हत्या
, हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात हिस्ट्रीशीटर व जिलाबदर बेटे ने शराब पीकर जमीनी विवाद के चलते पिता को गोली मार दी। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी अजीत हिस्ट्रीशीटर व जिला बदर है। शुक्रवार रात पिता के साथ बैठकर शराब पी रहा था। अचानक जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी के बाद पिता राममेहर (83) को गोली मार दी और फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल को अस्पताल में भर्ती करवाकर आरोपी की तलाश में लग गई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया ।
थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी बेटे की तलाश की जा रही है।












