जमीन बेचने के नाम पर 50 लाख की ठगी

जमीन बेचने के नाम पर 50 लाख की ठगी
हापुड़ । थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के सदरपुर गांव में रहने वाले अमित चौहान ने कोर्ट के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि अल्लीपुर में रहने वाले उसके मामा राजेंद्र सिंह की मृत्यू हो गई थी। इसके बाद हमने पिता एवं भाइयों के साथ मिलकर मामा के लड़कों आकाश एवं आशीष की हर तरीके से मदद की।
आरोप है कि वर्ष 2022 में आकाश एवं आशीष ने क्रेशर चलाने के लिए 16 लाख 50 हजार रुपये खाते में लिए थे। इसके बाद क्रेशर में घाटा होने पर किसानों एवं अन्य लोगों को तकाजा बढ़ा तो उन्होंने अपनी सात बीघा जमीन बेचने की बात कही। जमीन का सौदा 70 लाख रुपये में हो गया। इसके बाद जमीन बेचने के नाम पर आकाश एवं आशीष ने अमित एवं उसके भाई सुखपाल तथा पिता रामवीर से अलग अलग तारीख में 50 लाख 50 हजार रुपये की रकम ले ली। इस मामले में पीड़ित ने कोर्ट के माध्यम से आकाश एवं आशीष पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।












