जबरदस्त हुई बारिश के बीच घर में सो रहे परिवार पर छत भरा-भरा कर गिरने से एक बच्चे की मौत, पांच घायल

जबरदस्त हुई बारिश के बीच घर में सो रहे परिवार पर छत भरा-भरा कर गिरने से एक बच्चे की मौत, पांच घायल
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव में भीषण बारिश के चलते घर में सो रहे एक परिवार पर जर्जर छत अचानक गिर गई, जिससे परिवार के लोग दब गए और एक बच्चें की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर खेड़ा निवासी मजदूर शेखर अपने परिवार के साथ
कच्चा मकान में रहता है।शुक्रवार की रात को शेखर के साथ सो गया और उसका भतीजा
मयंक भी खेलते खेलते कमरे में ही सो गया।
शुक्रवार को हुई तेज बरसात के कारण आधी रात को अचानक कमरे की छत भरभरा कर परिजनों पर गिर गई। जिससे मयंक की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच परिजनों को सांत्वना देते हुए मदद का आश्वासन दिया।












