ATMS College of Education Menmoms
News

जनपद में भारतरत्न, लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयन्ती धूमधाम से मनायी गयी

मुख्य विकास अधिकारी ने ‘’राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के अवसर पर विकास भवन के सभागार में राष्ट्रीय एकता की दिलायी शपथ और चित्र पर किया माल्यार्पण।

हापुड़ ।
मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने विकास भवन के सभागार में सरदार बल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के रूप में मनाए जाने के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा ‘‘मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वंय को समर्पित करुंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं, जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका है। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने की भी सत्य निष्ठा से संकल्प लेता हूॅं’’।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जनपद के विभिन्न विभागों के कार्यालयों में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता अखंडता की शपथ दिलाई गई ।इस अवसर पर विकास भवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page