HapurNewsUttar Pradesh
जंगली कुत्तों ने नीलगाय के बच्चें पर हमला कर किया घायल

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक जंगल में आवारा कुत्तों ने एक नीलगाय के बच्चें पर हमला कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चे को बचाकर उसका इलाज करवाया।
जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर के गांव लुहारी मुस्तफाबाद के जंगल में एक नीलगाय के बच्चें पर आवारा कुत्तों के हमले कर घायल कर दिया । घटना की जानकारी मिलते ही शेरु चौधरी, कृष्ण चौहान और शाहिद मलिक समेत अन्य ने बच्चे को कुत्तों से बचाया। उन्होंने तत्काल पशु चिकित्सक को बुलाकर उसका इलाज करवाया।
सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल नीलगाय के बच्चे को अपने साथ ले गई। वन विभाग अब बच्चे के उपचार की व्यवस्था कर रहा है।












