छात्रा के अकाउंट पर अश्लील टिप्पणी कर स्क्रीन शार्ट वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

, हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र निवासी एक छात्रा के सोशल मीडिया एकाउंट पर उसके सहपाठी छात्र ने अभद्र टिप्पणी कर उसका स्क्रीन शार्ट लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हापुड़ के एक गांव निवासी छात्रा ने बताया कि वह स्वामी विवेकानंद ला कालेज की छात्रा हैं। 16 फरवरी 2026 को उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी डाली थी। आरोप है उसकी कक्षा के सहपाठी जिला मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र निवासी शहजाद ने उस स्टोरी पर बेहद अश्लील टिप्पणी की है और उसका स्क्रीन शार्ट लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी शहजाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।












