छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को सीट बेल्ट व हेलमेट लगाने के प्रति करें जागरूक:डीएम

छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को सीट बेल्ट व हेलमेट लगाने के प्रति करें जागरूक:डीएम
-सीट बेल्ट व हेलमेट नहीं लगाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करें
-जिला सडक़ सुरक्षा समिति व जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न
हापुड़-
जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालयों में आने वाले छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकों को सीटबेल्ट एवं हेलमेट लगाये जाने के प्रति जागरूक करें। परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस विद्यालयों में सीटबेल्ट एवं हेलमेट नहीं लगाने वालों के विरूद्ध नियमित प्रवर्तन कार्यवाही करें।
सोमवार को जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय जिला सडक़ सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सर्वे के उपरांत पाये गये 94 टी0 और वाई0 जंक्शन पर सुधारात्मक कार्यवाही यथाशीघ्र की जाये। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ने बताया कि जनपद में 19 खडे स्पीड ब्रेकर है,जिनको हटाया जाना है. अगले 20 दिनों में इन पर सुधारात्मक कार्यवाही पूर्ण की जाये,इसके अतिरिक्त जितने अन्य दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र हैं, उनका पुन: परीक्षण कर उन पर अपेक्षित सुधारात्मक कार्यवाही की जाये।
डीएम ने जनपद के सभी स्कूली वाहनों को स्कूली वाहन मानक के अनुरूप संचालित कराये जाने एवं फिटनेस समाप्त वाहनों को फिटनेस प्राप्त करने हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। सभी स्कूल प्रबन्धकों/प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया कि वह अपनी वाहनों की फिटनेस अनिवार्य रूप से प्राप्त करने के उपरांत ही अपनी वाहनों का संचालन करना सुनिश्चित करें।












