छवि खराब करने पर तत्कालीन एसडीओ ने दर्ज करवाई एफआईआर

छवि खराब करने पर तत्कालीन एसडीओ ने दर्ज करवाई एफआईआर
हापुड़।लखीमपुर जिले के धौरहरा खीरी में तैनात व हापुड़ में तैनात रहे एसडीओ ने भ्रामक व छवि खराब करने को लेकर हापुड़ व मेरठ के चार पत्रकारों के विरुद्ध लखीमपुर में एफआईआर दर्ज करवाई है।
एसडीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि वर्ष 2023-24 में हापुड़ में तैनाती के दौरान मेरा निवासी तथाकथित पत्रकार नरेश शर्मा , हापुड़ निवासी सुमित सिसौदिया , मुरलीधर शर्मा मोनू ने सोशल मीडिया पर विद्युत लाइनों से संबंधित
झूठी एवं फर्जी खबरें वायरल की थी।
इस बीच विभाग ने देवेंद्र कुमार को निलंबित भी किया, हालांकि हाईकोर्ट ने इस आदेश पर रोक लगा दी।
उन्होंने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया पर उन्हें बर्खास्त लिखते रहे, साथ ही गांव में उनकी शव यात्रा निकालने की भी धमकी दी। जिसकी प्रताड़ना से मधुमेह, रक्तचाप जैसे बीमारियां भी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।












