HapurNewsUttar Pradesh
चोरों ने किए किसानों के ट्यूबवेल से बिजली के उपकरण चोरी

हापुड़
। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के बछलौता गांव के जंगल में चोरों ने तीन किसानों के ट्यूबवेल से उपकरण व खेतों से बिजली के केबल, स्टार्टर, मोटर और अन्य सामान चुराकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के
बछलौता निवासी किसान वीरपाल सिंह, दीपक और एक अन्य किसान अपने खेतों पर पहुंचे, तब उन्होंने देखा कि उनके खेत से ट्यूबवेल से कॉपर तार और मोटर , केबल और स्टार्टर चोरी हो गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












