चोरी की बाईक लेकर घूम रहे हेड कांस्टेबल को एसपी ने किया संस्पेड, मचा हड़कंप

चोरी की बाईक लेकर घूम रहे हेड कांस्टेबल को एसपी ने किया संस्पेड, मचा हड़कंप
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र में चोरी की बाईक पर घूमते हुए कचहरी पहुंचे हेड कांस्टेबल को देख अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद डीआईजी के आदेश के बाद एसपी ने हेड कांस्टेबल को संस्पेड कर दिया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ थानें में चोरी में बंद बाईक को हेड कांस्टेबल सुमित कुमार ने किसी काम से कचहरी पहुंचे थे, अधिवक्ताओं को इसकी जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते बड़ी संख्या में वकील इकट्ठा हो गए। बाइक को लेकर अधिवक्ताओं ने जोरदार हंगामा किया था।
अधिवक्ता रितिक सागर ने सुमित कुमार के खिलाफ तहरीर देकर विभिन्न आरोप लगाए, जिसमें बाइक का दुरुपयोग प्रमुख था। मामलें डीआईजी कलानिधि नैथानी के संज्ञान में आते ही उन्होंने जिले के एसपी को विभागीय जांच और अनुशासनिक कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए।
एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले में डीआईजी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल सुमित को संस्पेड कर दिया।












