HapurNewsUttar Pradesh
चोर गिरफ्तार, बरामद हुए आभूषण व तंमचा बरामद

हापुड़ ।
थाना हापुड़ क्षेत्र में बंद मकानों को निशाना बनाने वाले एक चोर को प्रीत विहार रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपीचोर का नाम शाहिद उर्फ साहिल है, जो थाना पिलखुवा के गांव परतापुर का निवासी है। पास से चोरी का माल, जिसमें सोने-चांदी के जेवर, चांदी के सिक्के और रुपए शामिल हैं, तथा एक अवैध तमंचा बरामद हुआ है।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपित ने दो बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। चार अक्टूबर को मोहल्ला केशवनगर फूटी लाइन में अनीता शर्मा के बंद घर से लाखों के आभूषण चुराए थे। 27 सितंबर को मोहल्ला जसरूपनगर में जयप्रकाश के मकान से करीब 30 हजार रुपए व आभूषण चुराए थे।













Interesting read! The focus on localized payment solutions, like those at bee ph casino game, is key for Philippine players. Smooth registration & security are vital for trust, too! 👍