चैकिंग के दौरान तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार, पिस्टलें व कारतूस बरामद

चैकिंग के दौरान तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार, पिस्टलें व कारतूस बरामद
हापुड़(यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना सिम्भावली क्षेत्र में पुलिस ने चैकिंग के दौरान बाईक सवार तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से तीन पिस्टल, कारतूस व बाईक बरामद की है।
गढ़ सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि सिम्भावली पुलिस चेकिंग के दौरान गंगा तीन हथियार तस्करों पिलखुवा निवासी दिव्यांश ,नितिन व
मेरठ निवासी विनीत उर्फ बिन्नी है।
उन्होंने कहा कि तस्कर कम दामों में अवैध पिस्टल खरीदकर लाता था और उन्हें 35 से 40 हजार रुपये में बेचकर आर्थिक लाभ कमाता था। विनीत उर्फ बिन्नी के खिलाफ जनपद हापुड़ और मेरठ में हत्या के प्रयास, समेत करीब आधा दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।












