ATMS College of Education Menmoms
News

चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर कांग्रेस जनों ने दलित समाज के लोगों के बीच बांटी मिठाई

कांग्रेस ने पंजाब को पहली बार दलित समाज से मुख्यमंत्री दिया, दलित समाज के लिए ये बेहद गर्व की बात – नरेश कुमार भाटी

हापुड़। दलित काग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कांग्रेस जनों ने इंद्रगढ़ी में चरणजीत सिंह चन्नी जी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस दौरान पूर्व विधायक गजराज सिंह भी कार्यक्रम में शरीक हुए और चरणजीत सिंह चुन्नी जी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा आदरणीया सोनिया गांधी,पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी जी और शीर्ष कांग्रेस के सभी नेताओं ने पंजाब में चरणजीत सिंह चुन्नी जी को मुख्यमंत्री बनाकर देश भर में दलित समाज को सबसे बड़ा तोहफा दिया हैं। इसके साथ ही 29 सितंबर को मेरठ में प्रियंका गांधी जी की होने वाली रैली के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पहुंचने के लिए कहा। 29 सितंबर को प्रियंका गांधी जी बहुत बड़ा ऐलान करेंगी। एससी विभाग कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी ने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार पंजाब को दलित समाज से मुख्यमंत्री मिला हैं इसके लिए दलित समाज अपने आप को बेहद गौरवांवित महसूस कर रहा हैं। पंजाब में पहली बार दलित समाज से मुख्यमंत्री बनाए जाने पर कांग्रेस हाईकमान के फैसले का वे तहेदिल से आभार व्यक्त करते हैं। कार्यक्रम का संचालन सेवादल प्रदेश सचिव अंकित शर्मा ने किया।
इस दौरान एससी विभाग कांग्रेस नगर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार,वरिष्ठ कांग्रेसी व वार्ड अध्यक्ष बाबूराम आढ़ती जी,राजेश पार्चा,सेवादल यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष निसार पठान खान,फरदीन,मनोज वैध पूर्व मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग,जस्सा सिंह,तारेश्वर त्यागी,भरतलाल शर्मा,डॉक्टर सलेकचंद,कुसुम लता,लोकेश वर्मा,रतनलाल पार्चा,महेंद्र सिंह,राकेश खन्ना,मुनेंद्र सिंह,मदनलाल,मदन कुमार,प्रिंस पार्चा,राजवीर,धर्मवती,राजू रेडियो वालेअशोक कुमार मुर्गे वाले,हंसराज,राहुल कुमार आदि कांग्रेस जन मौजूद रहें।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page