घर में रखे 1.30 लाख रुपए व लाखों के जेवरात लेकर नाबालिग को भगा ले गया युवक , एफआईआर दर्ज

घर में रखे 1.30 लाख रुपए व लाखों के जेवरात लेकर नाबालिग को भगा ले गया युवक , एफआईआर दर्ज
हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी एक महिला ने एक युवक पर उनकी नाबालिग बेटी को घर में रखे 1.30 लाख रुपए व लाखों के जेवरात लेकर बहला-फुसलाकर कर भगा ले जानें का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
हापुड़ के करीमपुरा निवासी एक महिला ने बताया कि 20 जून को उनकी नाबालिग बेटी घर से लापता हो गई। जिसकी छानबीन के बाद पता चला कि उनकी बेटी को आवास विकास कलोनी निवासी जुनैद बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया तथा साथ में घर में रखे 1.30 लाख रुपए व लाखों के जेवरात भी साथ ही ले गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












