News
घर में फांसी पर लटका मिला युवक का शव , आत्महत्या की आंशका

घर में फांसी पर लटका मिला युवक का शव , आत्महत्या की आंशका
हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में एक युवक ने अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर सोसाइड कर लिया। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के मोदीनगर रोड़ स्थित आदर्श नगर कॉलोनी निवासी मोहित (29) अपने परिवार के साथ रहता था। परिजनों ने शुक्रवार सुबह काफी देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला,तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा, तो कमरे के अंदर मोहित का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने तुरंत शव को नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।












