ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

घर में घुसकर चोरों ने की लाखों रुपए के जेवरात व नगदी चोरी

हापुड़।

थाना धौलाना क्षेत्र के ग्राम सिवाया में बीती रात चोरों ने एक घर से लगभग दो लाख रुपये की नकदी और जेवरात चुरा ले गए। घटना का पता सुबह चलने पर परिवार में हड़कंप मच गया। गांव के निवासी संग्राम सिंह ने बताया कि रात में उनके पिता राजकुमार बाहर वाले कमरे में सो रहे थे। जबकि उनकी मां सुमन देवी घर के अंदर खुली किराना दुकान में ठहरी थीं। ट्रक चालक संग्राम ने बताया कि चोरों ने रात एक बजे से सुबह छह बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया। चोर छत पर लगे जाल को हटाकर घर में घुसे और पीछे बने दो कमरों की अलमारियों के ताले तोड़कर लगभग दो लाख रुपये नकद, एक मंगलसूत्र, चांदी की लड़ी, कानों के कुंडल और तीन अंगूठियां चुरा ले गए। संग्राम ने बताया कि उनके बड़े भाई भारतीय सेना में कार्यरत हैं और हाल में छुट्टी पर आए थे। इसी दौरान उन्होंने घर खर्च के लिए एक लाख रखे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page