ATMS College of Education Menmoms
News

घने कोहरे के कारण अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, पीछे से आ रही दूसरी कार टकराई, आधा दर्जन घायल

घने कोहरे के कारण अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, पीछे से आ रही दूसरी कार टकराई, आधा दर्जन घायल

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

थाना हाफिजपुर क्षेत्र के हाईवे पर रविवार सुबह घने कोहरे के कारण दिल्ली से मुरादाबाद जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई, तभी पीछे से आ रही एक अन्य कार उससे टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल भिजवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर ट्रेफिक सुचारू किया।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह भीषण कोहरा फैल गया, जिससे वाहन चालकों का चलना मुश्किल हो गया। सुबह के समय गाज़ियाबाद से गढ़ की तरफ जा रही एक शिफ्ट कार हाफिजपुर क्षेत्र के हाईवे पर पहुंची, तभी बुलन्दशहर रोड़ फ्लाईओवर से पहले अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। उसी समय पीछे से आ रही एक आर्टिका कार उससे टकरा गई। जिससे कार सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल भिजवाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर ट्रेफिक सुचारू किया।

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि दुर्घटना में राजा खान, प्रशांत शर्मा, विनोद पांडेय, दीपचंद और दीपा पांडे, राजवीर घायल हो गए।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page