HapurUttar Pradesh
गौसेवक नरेंद्र अग्रवाल को सीएम द्वारा सम्मानित किए जाने के बाद हापुड़ पहुंचने पर स्वागत किया

हापुड़
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल जिला हापुड़ के जिला चेयरमैन नरेन्द्र अग्रवाल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लावारिस गोवंश समस्या के समाधान हेतु किए गए महत्वपूर्ण प्रयासों के लिए उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद, लखनऊ में सम्मानित किए जाने पर हापुड़ मंडल की टीम ने स्वागत कर शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजय डाबर, महामंत्री दीपक बंसल, अमित गोयल, मोहित अग्रवाल, नितिन गर्ग, राजीव अग्रवाल, विशाल गुप्ता, गौरव गोयल, कपिल अग्रवाल आदि मौजूद थे।












