गौतम बुद्ध हैंडिकैप्ड चैरिटेबल स्कूल में विद्यार्थियों को मिला स्नेह और सहयोग, निशुल्क स्वेटर, जर्सी, जूते व मिठाइयों का वितरण


गौतम बुद्ध हैंडिकैप्ड चैरिटेबल स्कूल में विद्यार्थियों को मिला स्नेह और सहयोग, निशुल्क स्वेटर, जर्सी, जूते व मिठाइयों का वितरण
हापुड़। सोमवार को गौतम बुद्ध हैंडिकैप्ड चैरिटेबल स्कूल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, मंसूरपुर में एक प्रेरणादायक और भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि विपिन कुमार दीवान एवं पूर्व मंडी सचिव सुशील कुमार तथा उनकी टीम द्वारा विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी निशुल्क स्वेटर, जर्सी, जूते, फल एवं मिठाइयों का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
इस अवसर पर शिवा होटल वाले जितेंद्र चौधरी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए और अपने माता-पिता, गुरुजनों के साथ-साथ अपने देश का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन को सही दिशा देने का सबसे बड़ा माध्यम है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विपिन कुमार दीवान ने कहा कि छात्र-छात्राओं को निशुल्क स्वेटर, जर्सी, जूते, फल और मिठाइयां वितरित कर उन्हें अत्यंत खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं और समाज का कर्तव्य है कि ऐसे बच्चों की हर संभव मदद की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि वह भविष्य में भी इन बच्चों के लिए तन, मन और धन से सहयोग करते रहेंगे।
संस्था के अध्यक्ष अशोक आजाद ने जानकारी देते हुए बताया कि गौतम बुद्ध हैंडिकैप्ड चैरिटेबल स्कूल पिछले 15 वर्षों से दिव्यांग एवं जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहा है और आगे भी यह सेवा निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में बबलू सिंह आढ़ती, मोनू शर्मा, रामवीर सिंह, प्रवीण ठेकेदार, विनोद प्रजापति, प्रधानाचार्य विजय पाल चौधरी, उप-प्रधानाचार्य सुषमा देवी, सुमन देवी, ज्योति सैनी, शशि कुमार, गुलफाम, तपस्या सहित अन्य गणमान्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।












