HapurNewsUttar Pradesh
गैलब्लैडर की सर्जरी के बाद ग्रामीण की मौत, परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया हंगामा

हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र स्थित एक अस्पताल में गैलब्लैडर की सर्जरी के बाद ग्रामीण की मौत हो गई। जिसको लेकर परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के गांव मुजफ्फर बागड़पुर निवासी राजकुमार (45) की गढ़ रोड़ स्थित प्रयाण हास्पिटल में गैलब्लैडर की सर्जरी हुई थी। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों व ग्रामीणों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने मौके पर पहुंच लोगों को शांत कर जांच शुरू कर दी।












