गृहक्लेश के चलते विवाहिता ने खाया जहर, हालत गंभीर

हापुड़ ।
थाना सिम्भावली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में गृहक्लेश के चलते जहर खाकर जान देने की कोशिश की, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव में घरेलू विवाद से परेशान महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने आनन-फानन में महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला हापुड़ के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार महिला के घर में काफी समय से किसी बात को लेकर कहासुनी और तनाव का माहौल बना हुआ था। बताया जा रहा है कि इसी मानसिक दबाव के चलते महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।












