HapurNewsUttar Pradesh
गृहक्लेश के चलते विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

हापुड़।
धौलाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने गृहक्लेश के चलते जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।
जानकारी के अनुसार धौलाना के ग्राम पिपलेहड़ा की करीम कालोनी की फातिमा (28) की शादी आसिफ सैफी से हुई थी।
देर शाम घर में किसी बात पर उसका परिजनों से विवाद होने पर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।












