गृहक्लेश के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, उपचार के दौरान हुई मौत

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में गृहक्लेश से क्षुब्ध एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा क्षेत्र के न्यू आर्य नगर निवासी अंकित (24) ने शनिवार को पारिवारिक कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजनों ने अंकित को गंभीर हालत में तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उपचार शुरू किया, लेकिन सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार अंकित पिछले कुछ समय से घरेलू तनाव से जूझ रहा था। शनिवार को घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक श्यौपाल सिंह ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी।












