News
गृहक्लेश के चलते चूंहे मारने की दवा खाकर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बचाया

गृहक्लेश के चलते चूंहे मारने की दवा खाकर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बचाया
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र में एक युवक ने गृहक्लेश के चलते
चूंहे मारने की दवा खाकर युवक आत्महत्या का प्रयास किया, परन्तु पुलिस ने मौके पर पहुंच उसे अस्पताल में भर्ती करवाया और उसकी जान बचा दी।
जानकारी के अनुसार, मेरठ जनपद के किठौर थाना क्षेत्र के गांव भडोली निवासी शिवम ने ग्राम रसूलाबाद नानपुर के जंगल में चूहे मारने वाली दवा खा ली थी। मौके पर पहुंचे नानपुर चौकी प्रभारी युवराज सिंह और कांस्टेबल मनीष खारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने युवक को अपनी गाड़ी में बैठाकर तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जिससे उसकी जान बच गई।












