HapurNewsUttar Pradesh
गांधी पाठशाला में छात्रों को वितरित की स्टेशनरी

हापुड़ ।
मास क्लब द्वारा गांधी प्राथमिक पाठशाला में अध्यनरत छात्रों को स्टेशनरी का वितरण किया गया। सभी बच्चों को मेहनत के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर क्लब के चेयरमैन और मशहूर डेंटिस्ट डॉ कौसर इकबाल द्वारा सभी बच्चों के दांतों की सफाई के बारे में भी जागरूक किया गया और सभी बच्चों को कोलगेट टूथ पेस्ट और टूथ ब्रश भी वितरित किए गए।
इस मौके पर हाजी इरफान अहमद, हाजी गुफरान अंसारी,फसी उर रहमान,शकील अहमद,इरशाद अहमद,और विद्यालय इंचार्ज इशरत मलिक मौजूद रहे।












