HapurNewsUttar Pradesh
गंगा में डूबकर किशोर की मौत

गढ़मुक्तेश्वर।
खादर क्षेत्र के गांव के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
जानकारी के अनुस्वार गांव निवासी 40 वर्षीय देवीसहाय अपने 13 वर्षाच बेटे दीपक के साथ नाले के पास गया था। उसने बेटे को किनारे पर खड़ा कर बरसाती नाला पार करने की कोशिश की। लेकिन अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह डूबने लगा और बाहर नहीं निकल सका। दीपक ने घबराकर गाँव में पहुंचकर शोर मचाया और लोगों को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद देवीसहाय को गंगा के पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।












