खेल खेल में एक वर्षीय बच्चें ने मुंह में सटका लोहे का पेंच, एंडोस्कोपी से निकाल बचाई जान

खेल खेल में एक वर्षीय बच्चें ने मुंह में सटका लोहे का पेंच, एंडोस्कोपी से निकाल बचाई जान
, हापुड़।
बुलन्दशहर निवासी एक वर्षीय बच्चें ने खेल खेल में मुंह में एक लोहे का पेंच सटक लिया। लोहा का पेंच नली के बीच में फंस गया। शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक ने एंडोस्कोपी के जरिए पेंच निकल बच्चें की जान बचा ली।
जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के बीबीनगर के रहने सुभाष का बेटे प्रशांत(1) के गले में दिक्कत हुई , तो एक्सरा कराया गया। जिसमें गले में लोहे का पेंच फंसा हुआ आया। बच्चे के पिता द्वारा कई अस्पतालों में चिकित्सकों से संपर्क किया गया तो उन्होंने ऑपरेशन कराने की सलाह दी। जिसके बाद परिजन हापुड़ के ईएनटी चिकित्सक डॉ संजीव जैन के यहां चिकित्सा परामर्श लेने के लिए पहुंचे। जहां डॉ. संजीव जैन ने अपनी टीम के साथ कड़ी मशक्कत कर बिना ऑपरेशन बच्चे के गले में लोहे के पेंच को बाहर निकाल दिया और बच्चे की जान बचा ली। उपचार के बाद बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है।
ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ संजीव जैन ने बताया एक बच्चे के गले में लोहे का पेंच फंसा हुआ था। बिना ऑपरेशन के बच्चे के गले में फंसे पेंच को बाहर निकाला गया है। इलाज के बाद बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है।












