HapurNewsUttar Pradesh
खेतों पर काम कर रहे मजदूर पर अजगर ने किया हमला, हुआ घायल

हापुड़।
थाना गढ़ मुक्तेश्वर क्षेत्र में खेत में काम कर रहे एक मजदूर पर अजगर ने हमला कर घायल कर दिया। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ जंगल में छोड़ दिया।
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव शाहपुर में अंडा फैक्ट्री के पास जंगल में एक विशाल अजगर दिखाई दिया। रेस्क्यू के दौरान श्रमिक ब्रजपाल जंगल के भीतर पहुंचा, तभी 10 फीट लंबा अजगर झाड़ियों से निकलकर उस पर टूट पड़ा। ब्रजपाल घायल हो गया।
सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह के निर्देशन में वन दारोगा के साथ श्रमिक ब्रजपाल सिंह पहुंचे और
रेस्क्यू को अजगर को पकड़ जंगल में छोड़ दिया।












