खेत में पलटी स्कूल बस,बाल बाल बचे बच्चें

खेत में पलटी स्कूल बस,बाल बाल बचे बच्चें
हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में मंगलवार सुबह जोगीपुरा-दादरी मार्ग पर एक स्कूल बस पलट गई। मेरठ रोड स्थित स्कूल की बस जोगीपुरा और दादरी से बच्चों को लेने जा रही थी। जिसमें 2 बच्चों को मामूली चोट आईं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बच्चों को घर भेज दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार एक स्कूल बस गांव में आ रही थी। चालक बस को तेज गति से चला रहा था। इसी कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में क्रेन की मदद से बस को खेत से निकाला गया। बच्चों को दूसरी बसों से स्कूल भेजा गया।
थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।












