खेत में घायल युवती के मामले का खुलासा: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी के बात ना करने से क्षुब्ध स्वंय को किया था ब्लेड मारकर घायल

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एक खेत में खून से लथपथ मिली युवती के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया। पीड़िता ने बताया कि प्रेमी द्वारा बात ना करने से क्षुब्ध स्वंय को ब्लेड मारकर घायल कर दिया था।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव रमपुरा निवासी छात्रा शगुन(20) मंगलवार को कोचिंग के लिए जा रही थी,
लेकिन रास्ते में कुचेसर चौपला के निकट किसी खेत में छात्रा घायल अवस्था में पड़ी थी, छात्रा को हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ में छात्रा ने बताया कि उसका पिछले लगभग एक वर्ष से हाफ़िज़पुर थाना क्षेत्र के गांव सादिकपुर निवासी एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।शादी को लेकर प्रेमी ने बड़े भाई की शादी के बाद वह उससे विवाह करेगा। लेकिन छात्रा जल्द शादी करने की जिद पर अड़ गई। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और युवक ने उससे बातचीत बंद कर दी। जिससे क्षुब्ध होकर उसने सरसों के खेत में पहुंचकर ब्लेड से खुद को घायल कर लिया था।












