ATMS College of Education Menmoms
News

खाद की कालाबाजारी की सूचना पर डीएम के निर्देश पर जिलें में 32 स्थानों पर की गई छापेमारी, नमूने भरे 

खाद की कालाबाजारी की सूचना पर डीएम के निर्देश पर जिलें में 32 स्थानों पर की गई छापेमारी, नमूने भरे
, हापुड़।
 जिले में खाद की कालाबाजारी और गुणवत्ता से संबंधित लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए डीएम अभिषेक पाण्डेय के निर्देश पर  तीन तहसील क्षेत्रों में  32 दुकानों पर छापेमारी की गई। जिसमें दुकान से नमूने लिए गए।
डीएम अभिषेक पाण्डेय के निर्देश पर हापुड़ सदर तहसील क्षेत्र में तहसीलदार  और जिला कृषि अधिकारी की संयुक्त टीम ने नई मंडी स्थित इफको किसान सेवा केंद्र और गन्ना समिति के उर्वरक बिक्री केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गन्ना समिति का उर्वरक बिक्री केंद्र बंद पाया गया, जिसे लेकर संबंधित संस्था को तुरंत नोटिस जारी किया गया है।
इसी तरह, गढ़ तहसील में उप कृषि निदेशक के नेतृत्व में तहसीलदार गढ़ ने अलग-अलग दुकानों पर छापा मारा। वहीं, धौलाना तहसील में तहसीलदार और अपर जिला कृषि अधिकारी की संयुक्त टीम ने कई स्थानों पर उर्वरक बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया। छापेमारी के दौरान दुकानों में स्टॉक, बिक्री रजिस्टर, रेट लिस्ट, लाइसेंस और गोदाम की स्थिति की भी बारीकी से जांच की गई, ताकि किसी भी तरह की अनियमितता पकड़ी जा सके।
  डीएम ने बताया कि अभियान के तहत उर्वरकों की गुणवत्ता की जांच हेतु कुल 9 नमूने लिए गए, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। इन नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, 7 दुकानदारों को नियमों की अनदेखी और विभिन्न अनियमितताओं के चलते नोटिस जारी किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि किसानों के हितों से किसी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उर्वरकों की कालाबाजारी, मुनाफाखोरी या गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ  कठोर कार्रवाई की जाएगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page