HapurNewsUttar Pradesh
क्रिकेटर गर्व मित्तल का उत्तर प्रदेश अंडर 16 पुरुष क्रिकेट टीम में चयन

हापुड़/ पिलखुवा।
युवा क्रिकेटर गर्व मित्तल ने उत्तर प्रदेश अंडर 16 पुरुष क्रिकेट टीम में स्थान बनाया है। उनके चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
गर्व मित्तल दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और अब विजय मर्चेंट ट्राफी के अंतर्गत होने वाली बहुदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते नजर आएंगे। बचपन से क्रिकेट । बीते चार वर्षों से वह गाजियाबाद में रहकर विभिन्न क्रिकेट अकादमियों में नियमित अभ्यास करते रहे। परिवार के सहयोग और कोच के मार्गदर्शन ने उनकी प्रतिभा को निखारने में अहम भूमिका निभाई।
गर्व मित्तल ने अपने चयन पर गाजियाबाद क्रिकेट संघ और उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रविश मिश्रा के प्रति आभार जताया।












