कॉलोनी में फन फैलाकर बैठ कोबरा को देख लोग सहमें, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पकड़ा

कॉलोनी में फन फैलाकर बैठ कोबरा को देख लोग सहमें, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पकड़ा
NBT न्यूज, हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के दिल्ली रोड़ स्थित एक कॉलोनी में सड़क पर एक कोबरा फन फैलाकर बैठा था, जिसे देख लोग सहम गए और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंच कोबरा को पकड़ जंगल में छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ क्षेत्र के दिल्ली रोड पर स्थित प्रीत विहार कॉलोनी में अचानक एक कोबरा फन फैलाकर घर के बाहर सड़क पर बैठा था, जैसे ही लोगों की नजर उस पर पड़ी, तो लोग सहम गए।
सूचना पर मौके पर पहुंची स्नैक कैचर एक्सपर्ट टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा सांप को रेस्क्यू कर पकड़ लिया । जिससे कॉलोनी वासियों ने राहत की सांस ली।












