News
कॉलोनी में निकला 15 फुट लम्बा अजगर, रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ जंगल में छोड़ा

कॉलोनी में निकला 15 फुट लम्बा अजगर, रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ जंगल में छोड़ा
, हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र स्थित एक कालोनी में 15 फुट लम्बा अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ जंगल में छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के गढ़ रोड स्थित नवदुर्गा कॉलोनी में लगभग 15फीट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने अजगर को देखकर तुरंत वन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद टीम ने लगभग 20 किलो वजनी अजगर को पकड़ जंगल में छोड़ दिया। जिससे कॉलोनी के लोगों ने राहत की सांस ली।












