ATMS College of Education Menmoms
News

कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नन्दी का “पुनप्राप्ति जन्मोत्सव” हापुड़ में 12 जुलाई को धूमधाम से मनाया जायेगा – नरेंद्र अग्रवाल

कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नन्दी का “पुनप्राप्ति जन्मोत्सव” हापुड़ में 12 जुलाई को धूमधाम से मनाया जायेगा – नरेंद्र अग्रवाल

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री
कैबिनेट मंत्री नंद  गोपाल नन्दी  का “पुनप्राप्ति जन्मोत्सव” हापुड़ में 12 जुलाई को धूमधाम से मनाया जायेगा।

समाजसेवी व एटीएमएस के चेयरमैन नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि उ०प्र० के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नन्दी के ऊपर 12-जुलाई-2010 को हुये बम से हमले में ईश्वर के आशीर्वाद से प्राण बच जाने के उपलक्ष्य में 12 जुलाई को पुनप्राप्ति जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता रहा है।
इस वर्ष कैबिनेट मंत्री के जन्मोत्सव को “व्यापारी साहस दिवस’ के रूप में मनाने का आवाहन किया है।

उन्होंने बताया कि हापुड़ के रेलवे रोड़ स्थित में श्री राम मंदिर में पूजा-अर्चना व जलाभिषेक के साथ 12 जुलाई को मनाया जायेगा । वैश्य समाज उ०प्र० जनपद हापुड़ की एक बैठक हुई जिसमे आयोजन समिति का गठन किया गया।

उन्होंने बताया कि पूजा अर्चना एवं भंडारे के लिये श्री राम मंदिर (गीतान्जली स्कूल) (रेलवे रोड़) हापुड़ को आयोजन का स्थान निश्चय किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर , नगर पालिका परिषद की चेयरमैन पुष्पा देवी विशिष्ट अतिि व प्रदेश के गोल्ड ट्राफी विजेता एवं राष्ट्रिय बैडमिन्टन खिलाडी सुधीर गोयल भी विशिष्ट अतिथि रहेगे।

निर्णय लिया गया कि हापुड़ जनपद के प्रमुख व्यवसायी, उद्योगपति, समाजसेवी और सभी प्रबुद्ध जनो को इस आयोजन मे आमंत्रित किया जाये। पूजा और जलाभिषेक प्रातः 9.30 बजे से प्रारम्भ होगा और प्रसादी व भंडारे का कार्यक्रम 11.30 बजे से प्रारम्भ होगा।

आयोजन समिति का गठन निम्न प्रकार हुआ

वरिष्ठ संयोजक

– श्री नरेन्द्र अग्रवाल चेयरमैन ATMS Group

आयोजन संयोजक

श्री रविन्द्र कुमार गुप्ता बैंक वाले

सह संयोजक (आमंत्रण)

श्री योगेन्द्र अग्रवाल (मोनू जी)

सह संयोजक (व्यवस्था)

श्री शरद गर्ग बैट्री वाले

मीडिया एवं प्रचार प्रभारी

श्री गिरीश अग्रवाल जी प्रैसिडैन्ट

सह संयोजक (भंडारा)

श्री पंकज अग्रवाल (चावल वाले)

सह संयोजक (पूजा व्यवस्था)

श्रीमति अर्चना कंसल

यह भी निर्णय लिया गया कि मा० मंत्री श्री नन्द गोपाल नन्दी जी पुनप्राप्ति जन्मोत्सव 12 जुलाई की पृष्ठ भूमि पर कलर पत्रक छपवाकर समाज और व्यापारियो मे वितरित किया जायेगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page