कैफे में बैठकर दोस्त के पिज्जा खा रही बहन को देख भाई ने लोहे की रॉड से प्रेमी को तोड़ा, बहन में भी बजाएं थप्पड़

कैफे में बैठकर दोस्त के पिज्जा खा रही बहन को देख भाई ने लोहे की रॉड से प्रेमी को तोड़ा, बहन में भी बजाएं थप्पड़
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के फ्री गंज रोड़ स्थित पिज्जा कैफे में बैठकर दोस्त के साथ पिज्जा खा रही बहन को भाई ने जमकर पीटा और दोस्त पर लोहे की रॉड से पीटा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार एक युवती अपने दोस्त के साथ पिज्जा कैफे में बैठकर पिज्जा खा रहे थे। तभी युवती का भाई भी वहां पहुंच गया। इसके बाद आरोपी भाई ने युवक पर रॉड से कई वार किए। इसके बाद उसके बाल पकड़कर घसीटते हुए बाहर ले गया। हमलावर ने अपनी बहन को भी नहीं बख्शा और उसे भी मारा-पीटा।
घटना के दौरान कैफे में मौजूद लोग भाग खड़े हुए। कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाया, जबकि कुछ ने बीच-बचाव की कोशिश की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में पुलिस ने कार्यवाही की जा रही है।













Appreciate the recommendation. Let me try it out.