कैंटर ने बाईक में मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के नए बाईपास स्थित कुचेसर चौपला पर कैंटर ने बाइक सवार भाइयों को टक्कर मार दी। एक भाई की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि एक भाई की गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने कैंटर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार जिला अमरोहा थाना हसनपुर के गांव सिहाली जागीर निवासी दिल हसन पुत्र मासूम और उसका भाई सैफ अली बाइक से सवार होकर रविवार की देर शाम वापस घर को लौट रहे थे। जैसे ही वह बाइक लेकर नए बाईपास स्थित कुचेसर चौपला पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे नागालैंड नंबर के कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों भाई पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क इस दौरान चालक कैंटर मौके पर छोड़
कर फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सड़क हादसे की सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनिश प्रताप सिंह सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से दिल हसन और सैफ अली को सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दिल हसन की उपचार के दौरान मौत गई। वहीं सैफ अली की गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनिश प्रताप सिंह ने मृतक के परिजन को सूचना दी। दिल हसन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।












