ATMS College of Education Menmoms Global Inc
News

कुंभकर्णी नींद से नहीं जाग पा रही है भाजपा सरकार: चक्रपाणि यादव

हापुड़। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लोहिया) के राष्ट्रीय महासचिव, पर्यवेक्षक(मेरठ व मुरादाबाद मंडल) एवं पूर्व जिलाधिकारी चक्रपाणि यादव ने कहा कि आज देश का अन्नदाता अपने हक़ की लड़ाई व कृषि अध्यादेश को वापस लेने की मांग को लेकर देश के विभिन्न बोर्डरों पर बैठा हुआ है। लेकिन देश की भाजपा सरकार अपनी कुंभकर्णी नींद से नहीं जाग पा रही हैं। सरकार के इस तानाशाही रवैये को देश की जनता बख़ूबी देख रही है। श्री यादव रविवार को नवीन मंडी गढ़ रोड स्तिथ पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है। देश व प्रदेश में भाजपा सरकारें किसी भी वर्ग को लाभ देने में नाकाम साबित रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पार्टी का प्रचार प्रसार कर पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किय। विशिष्ट अतिथि एवं वरिष्ठ नेता चौधरी शीशपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को भुखमरी के कगार पर ला दिया है। देश व प्रदेश में छोटे से छोटा तबक़ा भी अधिक परेशान है। बैठक की अध्यक्षता मेरठ मंडल प्रभारी एडवोकेट जुनैद अहमद ने की। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष पदम सिंह के नेतृत्व में अन्य दल छोड़कर आए क़रीब एक दर्जन लोग वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में प्रसपा में शामिल हुए। वहीं मुख्य अतिथि ने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष को पार्टी संगठन विस्तार करने का निर्देश भी दिया।
बैठक में चिकित्सक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नासिर अली, प्रदेश सचिव इसरार सिद्दीकी, प्रदेश महासचिव मरगूब त्यागी, मेरठ महानगर अध्यक्ष आफ़ताब आलम, प्रदेश सचिव छात्र सभा मोहित नागर, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष विनीता चौधरी, युवजन सभा जिलाध्यक्ष सुनील चौधरी, लोहियावाहिनी जिलाध्यक्ष विकास त्यागी, एससी/एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामस्वरुप भारती, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मनोज गुर्जर, हरिराज गुर्जर, विक्की त्यागी, सीपी धिगांन, शौकीन मेवाती, शादाब राणा, मोनू जाटव, नीतू वर्मा, रविन्द्र चौधरी, रनवीर चौधरी, रामवीर सिंह सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

AngelOne

Deewan Global School Admission open संपर्क करे :7055651651

Deewan Global School JMS World School SCM Sr Sec School Radhey Krishna Caters
Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page