किस्तों की धनराशि वसूल फाईनेंस कम्पनी का पूर्व कर्मचारी फरार

किस्तों की धनराशि वसूल फाईनेंस कम्पनी का पूर्व कर्मचारी फरार
हापुड़। थाना सिंभावली क्षेत्र स्थित एक फाइनेंस कंपनी का पूर्व कर्मचारी किस्तों के 24 हजार रुपये लेकर फरार हो गया।
पीड़ित सुनील कुमार ने बताया कि वह फाइनेंस कंपनी में शाखा प्रबंधक हैं। कंपनी का शाखा कार्यालय गढ़ नगर के मोहल्ला उपाध्याय नगर में है। जनपद मेरठ के गांव भोला निवासी सचिन चौधरी कंपनी में एफएलएस के पद पर नियुक्त किया गया था। उसका काम उपभोक्ताओं के 5 आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर उनके ऋण आवेदन स्वीकार कर अपलोड करना था, लेकिन आरोपी उपभोक्ताओं से
अवैध रूप से किस्त वसूलने लगा।
चेतावनी देने के बावजूद आरोपी ने अपनी कार्यप्रणाली नहीं बदली, तो उसे कंपनी से निकाल दिया गया। फिर भी आरोपी सिंभावली क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर खुद को कंपनी का कर्मचारी बताता रहा और उपभोक्ताओं से किस्त की वसूली में लगा रहा।
इस तरह आरोपी ने करीब 24 हजार दो सौ रुपये की रकम हड़प ली। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि एसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।













Howdy folks! Giving bet118 a try. Heard it’s got some good offers. Wish me luck, and maybe I’ll see you raking in the dough! Find it here: bet118
Goal11app, alright, downloading now! Heard good things. Let’s see what you’ve got. If you are interested, check it out goal11app.