किराना व्यापारियों ने खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा छापेमारी सहित अन्य समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सीडीओ को सौंपा

हापुड़(यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
किराना मर्चेंट एसोसिएशन के तत्वावधान में किराना व्यापारियों ने बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा छापेमारी सहित अन्य समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित 18 सूत्रीय ज्ञापन सीडीओ को सौंपा।
मुख्यमंत्री योगी को सम्बोधित ज्ञापन में कहा गया कि रजिस्ट्रेशन के लिए 12 लाख तक के टर्न ओवर के स्थान पर 40 लाख वार्षिक टर्न ओवर तक का काम करने वाले व्यापारियों की रजिस्ट्रेशन की सीमा में रखा जायें।फूड एक्ट का लाइसेंस न पाए जाने पर सजा का प्राविधान खत्म किया जाएं,ऑनलाइन व फूड चेन सप्लाई डिलीवरी करने वाले व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन करवाएं, पैकिंग के सामान में किसी भी प्रकार की कमी पाई जाने पर सिर्फ पैकिंग करने वाले फर्म या कम्पनी को ही दोषी माना जाए, होलसेलर व रिटेलर को दण्डित न किया जाएं, खाय सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किये जाएँ कि सैम्पिल भरे जाते समय फार्म-5 क पूरी तरह से भरकर व्यापारी को मौके पर उपलब्ध कराएं तथा सामान का भुगतान किया जाएं ।
उन्होंने कहा कि फर्जी शिकायतों के आधार पर की जा रही सैम्पलिंग बन्द हो, 5 करोड़ तक टर्न ओवर वाले निर्माताओं से ऑनलाइन सालाना व छमाही रिटर्न की व्यवस्था समाप्त की जाएं सहित अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएं।












