ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

काले सूटकेस में महिला के कंकाल का मामला : खुलासे के लिए तीन टीमें गठित, 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को किया गया चेक

हापुड़।

थाना पिलखुवा क्षेत्र के नेशनल हाईवें-9 पर एक ईंख के खेत में काले रंग के लावारिस सूटकेस में महिला का कंकाल के मामले के खुलासे के लिए एसपी ने तीन पुलिस टीमों का गठन किया है। टीमों ने अब तक 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को चेक कर हत्या के खुलासे का प्रयास कर रही है।

 

जानकारी के अनुसार सोमवार को पिलखुवा क्षेत्र के रामा मेडिकल कॉलेज के निकट सर्विस रोड पर एक खेत में काला सूटकेस में एक महिला का कंकाल मिला था। जो 10-12 दिन पुराना बताया जा रहा था।

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले में तीन टीमों का गठन कर खुलासे के निर्देश दिए गए हैं। सम्भवतः ऐसा प्रतीत हो रहा है , दिल्ली, एनसीआर में महिला की हत्या कर यहां सूटकेस में भरकर फेंक दिया गया हो।

उन्होंने बताया कि दिल्ली, एनसीआर, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर और आसपास के जिलों से पिछले डेढ़-दो महीने में गुमशुदा हुई महिलाओं व युवतियों की पूरी लिस्ट मंगाई जा रही है। डीएनए टेस्ट और अन्य वैज्ञानिक तरीकों से शिनाख्त की कोशिश की जाएगी। जल्द ही पूरी घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।

पुलिस टीमें अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर शव को सूटकेस में बंद करके हाईवे किनारे गन्ने के खेत में कौन और क्यों फेंक गया।
हाईवे पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।अब तक पुलिस ने हाईवे व आसपास में लगे 100 से भी अधिक सीसीटीवी कैमरे चेक कर चुकी है। संदिग्ध गाड़ियों को देखा जा रहा है। उधर पुलिस ने अपना मुखबिर तंत्र भी सक्रिय कर दिया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page