कार्तिक पूर्णिमा मेले में जानें के लिए श्रद्धालुओं को नहीं होगी परेशानी, अतिरिक्त बसें चलाई जायेगी

कार्तिक पूर्णिमा मेले में जानें के लिए श्रद्धालुओं को नहीं होगी परेशानी, अतिरिक्त बसें चलाई जायेगी
हापुड़। रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो कार्तिक पूर्णिमा मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 40 बसें चलायेगा। इसके लिए रणनीति तैयार कर ली गई है। मोदीनगर एवं दिल्ली से हापुड़ होते हुए गढ़मुक्तेश्वर बसें जाएंगी।
कार्तिक पूर्णिमा मेला शुरू होने वाला है। उक्त मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु जाएंगी। बसों से भी श्रद्धालु मेला स्थल पर पहुंचेंगे। इसके लिए रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो द्वारा तैयारी की गई है। मोदीनगर से वाया हापुड़ होते हुए 20 बसें गढ़मुक्तेश्वर तक जाएंगी। इसके अलावा 20 बसें – दिल्ली से वाया हापुड़ होते हुए गढ़मुक्तेश्वर जाएंगी। अगर जरूरत
पड़ी तो बसें बढ़ा भी दी जाएंगी। एआरएम रणजीत सिंह ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर तक फिलहाल 40 बसें चलाने का निर्णय लिया गया है। श्रद्धालु अगर ज्यादा आएंगे तो बसें रुट पर बढ़ा दी जाएंगी। श्रद्धालुओं को परेशान नहीं होने दिया जायेगा। मोदीनगर एवं दिल्ली से हापुड़ होते हुए गढ़मुक्तेश्वर बसें जाएंगी।













Right away I am going to do my breakfast, after having my breakfast coming yet again to
read more news.