कार्तिक गंगा मेलें में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, किया निरीक्षण, गंगा आरती कर दिए निर्देश, मेलें में ना रहे कोई कमी – योगी आदित्यनाथ

कार्तिक गंगा मेलें में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, किया निरीक्षण, गंगा आरती कर दिए निर्देश, मेलें में ना रहे कोई कमी – योगी आदित्यनाथ
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
ऐतिहासिक तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर में लगे कार्तिक गंगा मेलें में रविवार दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों से बैठक कर मेले में भव्य और सुंदर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। गंगा आरती कर मेले का निरीक्षण किया।
कार्तिक गंगा मेलें 6 नवंबर तक मेला चलेगा। पांच नवंबर को मुख्य स्नान है। मेले में 40 लाख श्रद्धालु आएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इससे पूर्व उन्होंने गंगा में पूजा की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अति महत्वपूर्ण व पौराणिक मेले में विभिन्न राज्यों सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाओं में किसी भी तरह की कमी न रहे। उन्होंने कहा कि मेले की श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाए।
प्रशासन ने मेले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। चार और पांच नवंबर को नेशनल हाईवे पूरी तरह बंद रहेगा। तीन नवंबर से ट्रक, डीसीएम, कंटेनर, निजी बस और अन्य सभी भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। इन वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।
इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया, मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी, हापुड़ डीएम अभिषेक पांडेय, एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह मौजूद रहे।












