ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

कार्तिक गंगा मेलें में पशु दौड़ का प्रचार करने पर 18 यूट्यूबर्स के विरुद्ध दर्ज की एफआईआर

हापुड़।

पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रमुख कार्तिक गंगा मेलें में पशु दौड़ के प्रतिबंध के बावजूद उन्हें बढ़ावा देने वाले 18 यूट्यूबर्स के विरुद्ध पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कार्तिक गंगा मेला शुरू होने से पहले ही कुछ युवाओं ने यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वीडियो और ब्लॉग अपलोड कर दस अवैध गतिविधि को बढ़ावा
दिया था। कार्तिक पूर्णिमा मेला अवधि में लाखों श्रद्धालु सपरिवार आते हैं। इस दौरान कुछ लोग भैंसा-बुग्गी से आते समय रास्ते में शर्त लगाकर भैंसा दौड़ कराते हैं। इन दौड़ों में जानवरों को क्रूरता से भगाया जाता है, जिससे उनके जीवन को खतरा होता है और राहगीरों में भगदड़ जैसी स्थिति बन जाती है।
पुलिस के मुताबिक, इन भैंसा दौड़ों में हार-जीत को लेकर विवाद और झगड़े की संभावनाएं रहती हैं। इससे मेले की व्यवस्था बिगड़ने का खतरा बना रहता है। इस बार भी मेला शुरू होने से पहले रिहर्सल के नाम पर भैंसा दौड़ कराई जा रही थी। इसी आधार पर पुलिस ने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के जरिए प्रचार करने वालों की पहचान की।

थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि भैंसा दौड़ के प्रचार में शामिल 18 यूट्यूबर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page