News
कारोबारी से मांगी तीन लाख रुपए की रंगदारी, आरोपी गिरफ्तार

कारोबारी से मांगी तीन लाख रुपए की रंगदारी, आरोपी गिरफ्तार
, हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में कारोबार करने वाले एक व्यक्ति ने क्षेत्र के कुछ दंबगों पर तीन लाख रुपए रंगदारी व पचास हजार रुपए महीने देने की धमकी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हापुड़ के आवास विकास कालोनी निवासी मौ० आरिफ ने बताया कि उनका एक गोदाम मदरसा रोड कमेले के सामने है, जहां पशु अवशेष का काम करते हैं।
पीड़ित ने बताया कि क्षेत्र के ही दंबग हाजी अनवार ,अबरार, उवेश उर्फ ओसी, शुएब, चमन जमशेद व शौकत पिछले कई दिनों से धमकी देते हुए 3 लाख रुपये की रंगदारी और 50 हजार रुपये महीना की मांग और ना देने पर कारोबार बंद करने की धमकी दे रहे हैं।
पीड़ित ने बताया कि 27 जुलाई की रात को दंबगों ने उनके गोदाम में घुसकर मारपीट कर धमकी देते हुए फरार हो गए थे।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी उवेश उर्फ ओसी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है। पीड़ित आरिफ की शिकायत पर पुलिस ने सात नामजद और करीब दस अज्ञात हमलावरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।












