कार बेचकर की 1.25 लाख रुपए की ठगी, एफआईआर दर्ज

हापुड़।
थाना सिंभावली गांव लिसड़ी युवक ने कार की खरीद फरोख्त को लेकर एक व्यक्ति पर सवा लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
गांव लिसड़ी निवासी चमन सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव के ही रहने वाले अजय कुमार से उनकी कार खरीदना तय किया था। आरोपी ने किश्तों पर ली गई कार का सौदा दो लाख 61 हजार 600 रुपये में किया। इसमें एक लाख 45 हजार रुपये नकद और शेष रकम 11 किस्तों में प्रतिमाह देना तय हुआ था। उन्होंने नकद धनराशि और सभी किस्त जमा अदा
कर दीं।
आरोप है कि पूरी रकम अदा करने के बावजूद आरोपी ने कार उनके नाम पर ट्रांसफर नहीं कराई है। कुछ दिन पहले फाइनेंस कंपनी ने कार जब्त कर ली। दबाव बनाने पर आरोपी ने कुछ रकम वापस की, जबकि शेष एक लाख 21 हजार 6 सौ रुपये के भुगतान के लिए आरोपी ने उन्हें चेक दिया। जो खाते में लगाने पर बाउंस हो गया।
सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।












