HapurNewsUttar Pradesh
कार की बोनट पर बैठकर बना रहा था रील, 28.50 हजार रुपए का कटा चालान

हापुड़।
थाना देहात क्षेत्र के अन्तर्गत शनिवार को एक युवक का कार के बोनट पर बैठकर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में युवक कार के बोनट पर बैठकर स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो थाना देहात क्षेत्र का बताया जा रहा है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर सीओ यातायात राहुल यादव ने यातायात प्रभारी छविराम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। यातायात प्रभारी ने कार का साढ़े 28 हजार रुपये का चालान किया।












