कांग्रेसियों ने विद्यालय मर्ज करने के विरोध में किया प्रदर्शन , सौंपा ज्ञापन

कांग्रेसियों ने विद्यालय मर्ज करने के विरोध में प्रदर्शन किया
-राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा कांग्रेसियों ने ज्ञापन
-सरकार से मांग विद्यालय मर्ज करने के निर्णय को तत्काल वापिस लें:राकेश त्यागी
हापुड़-
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में 5 हजार प्राइमरी और जूनियर विद्यालयों को मर्ज करने के विरोध में गुरुवार को जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। जिसके उपरांत ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने यूपी के 5,000 प्राइमरी और जूनियर विद्यालयों को मर्ज करने का निर्णय युवा,छात्र और बेरोजगार विरोधी निर्णय है। कई जिलों में तो आज से प्राइमरी और जूनियर विद्यालय मर्ज भी कर दिए गए हैं। जिससे बालिकाओं की शिक्षा प्रभावित होगी। सरकार को इस निर्णय को वापिस लेना चाहिए।
पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि प्राइमरी और जूनियर विद्यालयों को मर्ज करने से इसका व्यापक दुष्परिणाम सुदूर गांव के बच्चों पर पड़ेगा,क्योंकि उन्हें दूसरे गांव में शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाना पड़ेगा। जिससे उन्हें और उनके अभिभावकों को भी काफी दिक्कतें आएगी।
पूर्व धौलाना प्रत्याशी अरविंद शर्मा ने कहा हैं कि मिड डे मील के तहत जो स्कूल में खाना बनाते थे,सरकार के इस निर्णय से उनकी नौकरी भी चली जाएगी। प्रदेश सरकार का यह कदम हर तरीके से युवाओं,छात्रों और बेरोजगार नौजवानों के हितों के विपरीत हैं।
कांग्रेस पार्टी प्रदेश सरकार के इस निर्णय की घोर भत्र्सना करते हुए मांग करती हैं कि सरकार अपने इस निर्णय को तुरंत वापिस ले और प्रदेश के युवाओं, छात्रों और बेरोजगारों को राहत प्रदान करें।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी,पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा,पूर्व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल,जिला प्रवक्ता शहजादा चौधरी,विधि विभाग के जिला चेयरमैन रघुवीर सिंह एडवोकेट,रामप्रसाद जाटव, सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव निसार पठान खान,विक्की शर्मा,नरेश भाटी,पूर्व सभासद एजाज अहमद, अमरनाथ शर्मा प्रधान,रवींद्र गुर्जर,आकाश त्यागी,अनुज कुमार एडवोकेट,यशपाल ढिल्लो,मेजर शौकीन चौधरी, सरला, सचिन कुमार,कपिल शर्मा,पंडित पंकज चौधरी, अनमोल शर्मा,शहजाद, सुबोध शास्त्री,विनोद जाटव, चौधरी मुरसलीन,अंकुर अग्रवाल,सुखपाल गौतम,निसार अहमद,धर्मेंद्र कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।












