करोड़ों रुपए कमाने के लालच में युवक ने ऑनलाइन गेमिंग ऐप के माध्यम से 25 लाख रुपए हारे, पिता ने जमीन बेचकर बेटे के खाते में रकम की थी ट्रान्सफर

करोड़ों रुपए कमाने के लालच में युवक ने ऑनलाइन गेमिंग ऐप के माध्यम से 25 लाख रुपए हारे, पिता ने जमीन बेचकर बेटे के खाते में रकम की थी ट्रान्सफर
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर कमाई के लालच में आकर ऑनलाइन गेमिंग ऐप के माध्यम से 25 लाख रुपए की बड़ी रकम गंवा दी। पीड़ित के पिता ने जमीन बेचकर बेटे के खाते में 22 लाख रुपए ट्रान्सफर करवाएं थे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाबूगढ़ के गांव चक्रसैनपुर निवासी अजय ने 7 जुलाई 2025 को फेसबुक-इंस्टाग्राम पर एक गेमिंग ऐप का विज्ञापन दिखा। विज्ञापन में दावा था कि कम पैसा लगाओ और ढेर सारा कमाओ। लालच आया और उसने सबसे पहले 3 हजार रुपये डाले। हार गया। फिर दोबारा 3 हजार डाले, फिर हारे। खाते में बचे 2292 रुपये भी लगा दिए। जब पैसे खत्म होने लगे तो दोस्तों-रिश्तेदारों से उधार लेने लगा।
अजय के पिता ने गांव में पड़ी जमीन एचपीडीए को बेची थी। उसमें से 22 लाख रुपये उनके खाते में आए थे, जिनसे नया मकान बनना था। अजय ने झूठ बोलकर सारे पैसे अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए और सारा पैसा गेमिंग ऐप में डाल दिया। ऐप में एक दिन में यूपीआई से सिर्फ 1 लाख रुपये ही लगा सकते थे, इसलिए कई दिनों तक लगातार पैसे डालता रहा। इस दौरान उसने 12 लाख रुपये जीते भी थे, लेकिन लालच में और ज्यादा लगाता गया और सब कुछ गंवा बैठा।
15 नवंबर 2025 को अजय के फोन पर एक मैसेज आया, जिसके बाद उसे समझ आया कि उसके साथ धोखा हुआ है। उसने तुरंत सचेत पोर्टल पर शिकायत की और फिर बाबूगढ़ थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसकी तहरीर पर साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
बाबूगढ़ थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज हो गया है। साइबर सेल की टीम जांच कर रही है













Alright folks, tried out 24betlogin. Process was simple, no issues logging in. The game selection is pretty good too. Give 24betlogin a try if you’re looking for some excitement!
FG777biz, I appreciate the clean and easy-to-navigate interface. Makes finding my favorite games a breeze. Withdrawals are generally quick too! Check it out at fg777biz.