कब्रिस्तान में कब्रों को खुर्द बुर्द करने से धार्मिक आस्था को पहुंची ठेस::मोनिका, डीएम को सौंपा पत्र

कब्रिस्तान में कब्रों को खुर्द बुर्द करने से धार्मिक आस्था को पहुंची ठेस::मोनिका, डीएम को सौंपा पत्र
हापुड़- भारतीय किसान यूनियन तोमर महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मोनिका खटीक ने जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय का पत्र सौंपकर थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा मुरादाबाद में कब्रिस्तान में की मिट्टी उठाकर कब्रों को खुर्द बुर्द करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने व कब्रिस्तान में मिट्टी डलवाने की मांग की है।
जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय को दिये पत्र में कहा कि थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा मुरादाबाद में कब्रिस्तान से मिट्टी उठाकर उसका प्रयोग सडक़ निर्माण किया गया। मिट्टी उठने से कब्रिस्तान में कब्र खुर्द बुर्द हो गयी है। जिससे ग्रामीणों की आस्था आहत होने से रोष व्याप्त है।
उन्होंने डीएम से मांग करते हुए कहा कि कब्रिस्तान में कब्रों को खुर्द बुर्द कर,धार्मिक आस्था को आहत पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्यवाही व कब्रिस्तान में मिट्टी डलवाई जाये।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन तोमर के जिलाध्यक्ष राशिद खान,मीडिया प्रभारी शेरूद्दीन भी मौजूद रहे।













gi88, huh? The name’s catchy. Hoping the site lives up to the name. Ease of use is key for me. Anyone have experience? Check it out: gi88
Yo, 66winlogin is where it’s at! Smooth login, easy to navigate, and gets you right into the action. Definitely recommend checking it out. 66winlogin